AccuBook के साथ बिलिंग, अकाउंटिंग, स्टॉक और व्यापार का हिसाब एक जगह संभालें। Windows Desktop, Browser और Android पर ऑनलाइन या ऑफलाइन उपयोग के विकल्पों के साथ अपने व्यापार को मैनेज करें।
अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन इस्तेमाल करें। Windows Desktop, Browser और Android पर उपलब्ध विकल्पों के साथ काम करें।
अपने व्यापार के रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें और अपने उपयोग के अनुसार सिस्टम सेटअप करें।
थोक विक्रेता (Wholesaler), डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर, मिलर और मंडी आढ़तियों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया।
GST पक्का बिल और कच्चा / Non-GST बिल—दोनों विकल्पों के साथ बिक्री करें। कोटेशन, POS और तेज बिलिंग से रिटेल और होलसेल बिक्री संभालें।
GST पक्का बिल बनाएं। लागू टैक्स जैसे CGST, SGST और IGST के साथ इनवॉइस तैयार करें और प्रिंट निकालें।
कच्चा / Non-GST बिल, कोटेशन और एस्टीमेट बनाएं। जरूरत के अनुसार बिक्री के लिए सही बिलिंग विकल्प चुनें।
रिटेल काउंटर पर तेज POS बिलिंग करें। बारकोड स्कैनिंग, थर्मल प्रिंटर, शिफ्ट मैनेजमेंट और कैश ड्रॉअर का हिसाब रखें।
पर्चेज़ ऑर्डर (PO) बनाएं, सप्लायर का खरीद बिल चढ़ाएं और पेंडिंग सेल्स ऑर्डर (SO) को ट्रैक करें।
माल वापसी (Sales/Purchase Return) का पूरा हिसाब। सिस्टम अपने आप स्टॉक, टैक्स और पार्टी का लेजर एडजस्ट कर देता है।
डिलीवरी चालान के जरिए माल बाहर भेजें। माल पहुँचने के बाद उसी चालान को सीधे पक्के बिल में बदल दें।
अपने व्यापार के पैसों का पक्का हिसाब रखें। रोजमर्रा के खर्चों से लेकर बैलेंस शीट (Balance Sheet) तक सब कुछ ऑटोमैटिक।
ग्राहक और सप्लायर का पक्का हिसाब (रनिंग बैलेंस के साथ)। लेजर (Ledger) की PDF सीधे WhatsApp पर भेजें।
दुकान के गल्ले (Cash) और सभी बैंक खातों का रोज का हिसाब-किताब। बैंक समाधान (Reconciliation) आसानी से करें।
आने और जाने वाले चेक का रजिस्टर। पोस्ट-डेटेड चेक (PDC), चेक क्लियरेंस और चेक बाउंस का पूरा रिकॉर्ड।
रसीद (Receipt), पेमेंट, कॉन्ट्रा (बैंक/कैश ट्रांसफर), और एडजस्टमेंट के लिए जर्नल वाउचर (Journal Voucher) आसानी से बनाएं।
किस ग्राहक से कितनी उधारी लेनी है और किस सप्लायर को कितना देना है, ट्रैक करें। उपलब्ध ब्याज गणना विकल्पों से बकाया पर ब्याज का हिसाब रखें।
रियल-टाइम में अपना ट्रेडिंग अकाउंट, प्रॉफिट एंड लॉस (P&L), ट्रायल बैलेंस और बैलेंस शीट देखें।
अपने हर आइटम, बैच और गोदाम की पल-पल की खबर रखें। चोरी रोकें और एक्सपायरी माल से होने वाले नुकसान से बचें।
अलग-अलग दुकानों और गोदामों का स्टॉक संभालें, स्टॉक ट्रांसफर करें और बारकोड के जरिए आइटम पहचानकर बिलिंग तेज करें।
लॉट/बैच नंबर, Mfg Date और एक्सपायरी डेट ट्रैक करें। (फार्मा, खाद-बीज और किराना व्यापारियों के लिए बहुत जरूरी)।
कच्चे माल से तैयार माल बनाएं (जैसे धान से चावल)। लेबर कॉस्ट जोड़ें और बाई-प्रोडक्ट (भूसी/चोकर) का हिसाब रखें।
कर्मचारियों की जानकारी, उपस्थिति, छुट्टियों और वेतन से जुड़े रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। उपलब्ध HRM मॉड्यूल के अनुसार टीम का प्रबंधन करें।
कच्चे माल से तैयार माल बनाने, प्रोसेसिंग, श्रम लागत, वेस्टेज और बाय-प्रोडक्ट का रिकॉर्ड रखें।
गोदाम में टूटे या चोरी हुए माल (Shrinkage) की एंट्री करें, ताकि स्टॉक हमेशा टैली (Tally) रहे।
हर आइटम के लिए खरीद रेट, होलसेल रेट, रिटेल रेट और MRP सेट करें, ताकि अलग-अलग ग्राहकों के अनुसार सही कीमत पर बिक्री कर सकें।
खाली बोरियों (Gunny Bags/Bardana) का अलग लेजर। किसानों को कितनी खाली बोरी दी और कितनी भरी वापस आई, इसका पूरा हिसाब।
GST रिपोर्टिंग और टैक्स-संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। उपलब्ध रिपोर्ट्स को जांचकर अपने अकाउंटेंट या CA के साथ साझा करें।
आपके बिलों से सरकार के फॉर्मेट में GSTR-1 (B2B, B2C, HSN), GSTR-2 (खरीद) और GSTR-3B की रिपोर्ट अपने आप बन जाती है।
अपने बिल में सीधा ई-वे बिल नंबर डालें। ट्रांसपोर्टर की जानकारी, गाड़ी नंबर और दूरी (Distance) का पूरा रिकॉर्ड रखें।
B2B ई-इनवॉइसिंग के लिए पूरी तरह तैयार। बिल पर सीधे IRN (Invoice Reference Number) और QR कोड प्रिंट करें।
हर आइटम पर सही HSN/SAC कोड लगाएं। सिस्टम अपने आप टैक्स रेट चेक करता है ताकि GST रिटर्न में कोई गलती न हो।
बड़े लेन-देन पर लगने वाले TDS (u/s 194Q) या TCS को ऑटोमैटिक कैलकुलेट करें और सरकार के नियमों का पालन करें।
अपनी GST रिपोर्ट को सीधा JSON फाइल में डाउनलोड करें (GST पोर्टल के लिए) या Excel में डाउनलोड करके अपने CA को भेजें।
कमीशन एजेंटों, मंडी व्यापारियों और कच्ची/पक्की आढ़त के लिए खास तौर पर बनाए गए फीचर्स।
गाड़ियों की वजन पर्ची बनाएं। ग्रॉस वेट (भरी गाड़ी), खाली गाड़ी (Tare Weight) और नेट वेट ट्रैक करें और सीधे बिल से लिंक करें।
किसानों की खरीद के लिए J-Form (कच्ची पर्ची) और आगे मिलरों को बेचने के लिए I-Form (पक्की पर्ची) आसानी से बनाएं।
फसल आने से पहले किसानों को दिए गए कैश एडवांस (उधार) का पूरा हिसाब। इसे आपके मुख्य खातों से अलग सुरक्षित रखा जाता है।
किसानों के उधार या ग्राहकों के बकाया बैलेंस पर रोज़ाना/महीने के हिसाब से अपने आप ब्याज (Byaj) की गणना करें।
बिल में आढ़त (Commission), मार्केट फीस, RDF, तुलाई और पल्लेदारी (Labour) के खर्चे अपने आप जोड़ें या काटें।
दलालों के जरिए हुए सौदों का रिकॉर्ड रखें और तय वजन या बिल राशि के आधार पर ब्रोकरेज / दलाली का हिसाब करें।
AccuBook Windows Desktop, Browser और Android पर उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्प इस्तेमाल करें।
Windows Desktop पर बिलिंग और व्यापार का हिसाब संभालें। Browser से भी समर्थित ऑनलाइन सिस्टम का उपयोग करें। ऑफलाइन और ऑनलाइन उपयोग उपलब्ध सेटअप के अनुसार करें।
Android ऐप से व्यापार की जरूरी जानकारी देखें और अपने काम के अनुसार बिक्री, स्टॉक और अकाउंटिंग कार्य संभालें।
भारतीय व्यापारियों के लिए सबसे आधुनिक ERP।
फ्री लाइव डेमो (Live Demo) और अपने पुराने खाते के डेटा को सुरक्षित रूप से क्लाउड पर लाने के लिए आज ही हमारी सेल्स टीम से संपर्क करें।